विपक्ष के नेता नहीं रहेंगे आडवानी?

LK Advani
नई दिल्ली, 17 मई, लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने विपक्ष के नेता से इस्‍तीफे की पेशकश की है।

चुनाव के नतीजों पर समीक्षा करने लिए शाम पांच बजे आडवाणी के आवास पर बैठक हुई जिसमें दिल्ली में मौजूद सदस्यों राजनाथ सिंह, जसवंत सिंह, रामलाल, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू और बाल आप्टे शामिल हुए।

आडवाणी ने सुझाव दिया कि पन्द्रहवीं लोकसभा के लिए अब नया नेता चुन लेना चाहिए किंतु कोई भी सहमत नहीं हुआ। आडवाणी अब भी अडे हुए हैं लिहाजा पार्टी ने राजनाथ को उन्हें मनाने के लिए अधिकृत कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+