कुएं में गैस रिसाव से 3 भाइयों की मौत
पुलिस के मुताबिक मालनपुर थाने के टुकेरा गांव में शनिवार शाम को यशपाल सिंह और उसके भाइयों ने रस्सी बनाने की खातिर एक कुएं में घास को भिगोने के लिए डाला था। कुएं में पानी कम था और जब यशपाल भीगी हुई घास को निकालने के लिए कुएं में उतारा तो उसकी दम घुटने से मौत हो गई। बाद में यशपाल को बाहर निकालने के लिए उसके दोनों भाई जसवंत और राजेश भी कुएं में उतरे तो वे दोनों भी हादसे का शिकार हो गए।
मालनपुर के थाना प्रभारी आत्माराम शर्मा ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "घास को पानी में डाला गया था। ऐसी आशंका है कि पानी में भीगी घास से गैस बनी होगी और उसकी वजह से तीनों भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications