ईवीएम में खराबी के कारण एक सीट का नतीजा रूका
इस ईवीम की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के एक वरिष्ठ इंजीनियर को पटना से बुलाया गया है। मशीन में 600 मत बंद हैं और इसकी गणना के बाद समाजवादी पार्टी के राम किशुन और बहुजन समाज पार्टी के कैलाश नाथ सिंह यादव का चुनावी भविष्य तय होगा।
राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया, "इन दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर लगभग 350 का है और मशीन में तकरीबन 600 से मत बंद हैं। इससे नतीजे पर असर पड़ सकता है।"
उन्होंने कहा, "इसी तरह की समस्या 2007 और 2004 में भी आई थी लेकिन उन्हें हल कर लिया गया। यहां भी चिंता करने की कोई बात नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications