कांग्रेस कार्य समिति बैठक शाम को

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी समझे जाने वाले एक कांग्रेस नेता ने आईएएनएस को बताया,"बैठक में पार्टी की भविष्य की कार्रवाई, सरकार के गठन, पार्टी महासचिव राहुल गांधी की भूमिका और अन्य दलों से समर्थन के बारे में विचार-विमर्श होगा।"

बैठक शाम 4.30 बजे दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में होगी।

तमाम आकलनों को गलत ठहराते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने 262 सीटे जीती हैं जो 272 के जादुई आंकड़े से महज 10 सीटें ही कम हैं। कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में 205 सीटे मिली हैं।

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को 294 सदस्यीय विधानसभा में 157 सीटे मिली हैं। राज्य में लोकसभा की 42 सीटों में से 33 कांग्रेस की झोली में गई हैं।

उड़ीसा में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। विधानसभा की 147 सीटों में से उसे 30 से भी कम सीटे मिलीं। लोकसभा की 21 सीटों में कांग्रेस को छह सीटे मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+