कुछ फिल्मी कलाकार जीते तो कुछ हारे
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले फिल्मी कलाकारों की सूची कुछ इस प्रकार है :
शत्रुघ्न सिन्हा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), (पटना साहिब, बिहार) - जीते
शेखर सुमन : कांग्रेस (पटना साहिब, बिहार) - हारे
विनोद खन्ना : भाजपा (गुरुदासपुर, पंजाब) - हारे
विजयाशांति : तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), (मेडक, आंध्रप्रदेश) - जीतीं
नफीसा अली : समाजवादी पार्टी (सपा) (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) - हारीं
जयाप्रदा : सपा (रामपुर, उत्तर प्रदेश) - जीतीं
चिरंजीवी : प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) (तिरुपति विधानसभा सीट, आंध्रप्रदेश) - जीते
जयासुधा : कांग्रेस पार्टी (सिकंदराबाद, आंध्रप्रदेश) - जीतीं
रोजा सेल्वामणि : तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) (चंद्रगिरि, आंध्रप्रदेश) - हारे
युवी कृष्णन राजू : पीआरपी (राजामुंदरी, आंध्रप्रदेश) - हारे
मुरली मोहन : तेदेपा (राजामुंदरी, आंध्रप्रदेश) - हारे
पी.बाबू मोहन : तेदेपा (अंदोले, आंध्रप्रदेश) - हारे
अलु अरविंद : पीआरपी (अंकापल्ली, आंध्रप्रदेश) - हारे
हंसराज हंस : अकाली दल (जालंधर, पंजाब) - हारे
सिद्धांत : बीजू जनता दल (बीजद) (बरहेमपुर, उड़ीसा) - जीते
मनोज तिवारी : सपा (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) - हारे
प्रकाश झा : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (पश्विचम चंपारण, बिहार) - हारे
सताब्दी राय : तृणमूल कांग्रेस (बीरभूम, पश्चिम बंगाल) - जीतीं
तापस पाल : तृणमूल कांग्रेस (नादिया जिले में कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल) - जीते
एम.एच.अंबरीश : कांग्रेस पार्टी (मांड्या, कर्नाटक) - हारे
सी.पी. योगीश्वर : भाजपा (बेंगलुरू ग्रामीण संसदीय सीट) - हारे
अशोक : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) (तुमकुर, कर्नाटक) - हारे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications