आडवाणी ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की इच्छा जताई
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में आडवाणीजी ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की इच्छा जताई है लेकिन पार्टी उनकी इस इच्छा से सहमत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "संसदीय बोर्ड में आडवाणीजी द्वारा यह इच्छा जताए जाने के बाद एक और बैठक हुई जिसमें मुझे यह जिम्मेदारी दी गई कि मैं उन्हें मनाऊं कि वह नेता प्रतिपक्ष बने रहें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications