इथोपियाई सांसदों ने भारतीय मतगणना प्रक्रिया का आनंद उठाया
लगभग 200 आमंत्रित अतिथियों ने भारतीय दूतावास में इस जीवंत प्रसारण का आनंद उठाया।
भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह ने कहा कि भारत में होने वाला आम चुनाव दुनिया की सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया है।
गुरजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, "चुनाव की कार्यप्रणाली को लेकर हम बहुत खुश हैं। हमें अपनी इस व्यवस्था पर गर्व है कि सभी संसदीय सीटों के लिए एक साथ मतगणना आयोजित की गई।"
सिंह ने कहा कि दूतावास की ओर से सत्ता और विपक्ष, दोनों तरफ के सांसदों को आमंत्रित किया गया था ताकि उन्हें इस बात का अंदाजा लग सके कि भारतीय तंत्र किस तरीके से कार्य करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications