उप्र की जनता ने धर्म व जातीयता की राजनीति को नकारा : राहुल
राज्य की 80 सीटों में से कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत मिली है।
राहुल ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता ने धर्म और जातीयता की राजनीति करने वालों को पूरी तरह नकार दिया है। लोगों ने विकास के नाम पर मतदान किया है। कांग्रेस पिछले तीन वर्षो में विकास करने में ही लगी हुई थी।"
उन्होंने कहा, "टीम वर्क बहुत महत्वपूर्ण है। जीत का श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। जनता गंदी राजनीति से ऊब चुकी थी। वह बदलाव चाहती थी। हमारी चुनौती तो अब शुरू होती है।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चुनावों में एक जीतता है तो दूसरा हारता भी है। हमारे विरोधियों ने मजबूती से चुनाव लड़ा। आडवाणी जी ने खुद बहुत मेहनत की।"
उन्होंने कहा, "चुनावी नतीजे स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता एकता चाहती है। वह साफ सुथरी और ईमानदार राजनीति के हक में है।"
अपनी भावी योजना के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, "मेरे पास एक काम है। वह यह है कि अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति से जोड़ना ताकि देश की राजनीति की दिशा परिवर्तित हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications