ब्रिटिश सांसदों ने भारतीय लोकतंत्र की प्रशंसा की
पूर्व मंत्री और सत्ताधारी लेबर पार्टी के सांसद बैरी गार्डनर ने कहा है, "यह आश्चर्यजनक है। भारतीय लोकतंत्र सहज रूप में आम आदमी की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। समय समय पर भारतीय मतदाताओं ने हमें चौकाया है और हमें गलत साबित किया है।"
गार्डनर ने आईएएनएस से कहा, "लेकिन इसे लेकर हमें ज्यादा चकित नहीं होना चाहिए, क्योंकि भारत न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि दुनिया का सबसे परिपक्व लोकतंत्र भी है।"
एक संसदीय समूह लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष स्टीफेन पाउंड ने कहा है, "यह एक ऐसा चुनाव है जिसके बारे में कोई कुछ भी नहीं कह सकता। सभी राजनीतिक पंडित झूठे साबित हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications