दुनिया को दोहा समझौते की ओर भारत के बढ़ने का इंतजार

लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देने में जुटे व्यापारिक नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिलना उद्योग, व्यापार और खुद भारत के लिए एक अच्छा संकेत है।

राष्ट्रमंडल विकास परिषद (सीडीसी) के महानिदेशक मोहन कौल ने शनिवार को कहा, "असल बात यह है कि ज्यादातर लोग तीसरे या चौथे मोर्चे को तथा वैसी अस्थिर सरकारों को पसंद नहीं करते।"

कौल ने कहा, "मनमोहन सिंह अब सुधार के अपने मूल एजेंडे पर वापस लौट सकते हैं। भारत का भविष्य अच्छा है और हम उम्मीद करते हैं कि यह सरकार अपने जनादेश का लाभ उठाएगी और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर बातचीत को आगे बढ़ाएगी।"

कौल ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हम दोहा विकास दौर की वैश्विक व्यापारिक बातचीत पर एक समझौता कर सकते हैं। अमेरिका और ब्रिटेन को इसका इंतजार है।"

कौल ने कहा है, "ब्रिटिश व्यापार, भारत को एक साझेदार के रूप में देख रहा है और यहां सभी मोर्चे पर सफलता की पूरी संभावना है।"

एक प्रमुख संचार परामर्शदाता कंपनी सैफ्रान चेज के प्रबंध निदेशक विकास पोटा भी कौल के इस विचार का समर्थन करते हैं। यह कंपनी ब्रिटिश कंपनियों को भारत में निवेश के लिए सलाह देती है।

टोनी ब्लेयर की सरकार में मंत्री रहे बैरी गार्डनर ने कहा है कि घरेलू अर्थव्यवस्था में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का अच्छा प्रदर्शन उसकी जीत का एक कारण हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+