पिता-पुत्र, मामा-भांजी पश्चिम बंगाल से लोकसभा पहुंचे
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिसिर अधिकारी कांथी संसदीय सीट से जीते हैं, तो उनके बेटे सुभेंदु अधिकारी पड़ोस की तामलुक संसदीय सीट से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
सिसिर अधिकारी (71) वर्तमान में एगरा से विधायक हैं और उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी और वर्तमान सांसद प्रशांत प्रधान को पराजित किया है। वहीं पर 35 वर्षीय सुभेंदु कोनतई दक्षिण से विधायक हैं और उन्होंने माकपा के वर्तमान सांसद लक्ष्मण सेठ को पराजित किया है।
इसी तरह पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से के मालदा जिले की मालदा दक्षिण लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अबु हसेम खान चौधरी दोबारा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जबकि उनकी भांजी मौसम बेनजीर नूर ने अपने पहले प्रयास में ही मालदा उत्तर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कराई है। दोनों ने माकपा उम्मीदवारों को पराजित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications