कुछ मंत्रियों के लिए बुरी खबर लेकर आया चुनाव परिणाम
चुनाव में पराजय का सामना करने वाले मंत्रियों में प्रमुख रूप से पंचायती राज मंत्री मणि शंकर अय्यर (तमिलनाडु), अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ए.आर.अंतुले (महाराष्ट्र), भारी उद्योग मंत्री संतोष मोहन देव (असम) तथा कपड़ा मंत्री शंकर सिंह वाघेला व रेल राज्य मंत्री नारनभाई राठवा (दोनों गुजरात) शामिल हैं।
महिला व बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेणुका चौधरी भी आंध्र प्रदेश से चुनाव हार गई हैं।
इसके अलावा संप्रग के सहयोगी रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष व इस्पात मंत्री रामविलास पासवान भी बिहार से चुनाव हार गए हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष व रेल मंत्री लालू प्रसाद बिहार में एक सीट से चुनाव हार गए हैं, लेकिन एक दूसरी सीट से चुनाव जीत गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications