भारत के साथ संबंधों में स्थायित्व देखता है अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया ने भारत में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के एक बार फिर से सत्ता में लौटने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में और स्थिरता आएगी।

प्रमुख समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "संप्रग ने एक चौंकाने वाली निर्णायक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मधुरभाषी आर्थिक सुधारक मनमोहन सिंह के दोबारा प्रधानमंत्री बनने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राजनीतिक स्थिरता का मार्ग प्रसस्त हुआ है।"

रिपोर्ट में कहा गया, "कांग्रेस पार्टी के रुख से साबित होता है कि मनमोहन सिंह का प्रयास अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ बनाने का रहेगा, वह भी उस समय जब ओबामा प्रशासन दक्षिण एशिया विशेषत: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।"

अमेरिका के एक अन्य प्रमुख समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' का शीर्षक है, "वोटर्स टेल इडियाज रुलिंग पार्टी टू परजर्व"। अखबार लिखता है, "भारत के पड़ोसी देश भारी उथलपुथल के दौर में हैं और दुनिया भर में चल रही आर्थिक मंदी के बावजूद इसकी युवा आबादी की समृद्धि से जुड़ी अपेक्षाएं बढ़ी हुई हैं। इन्हीं बातों को जेहन में रखकर मतदाताओं ने अपना जनादेश दिया है।"

'वाल स्ट्रीट जनरल' का कहना है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में फिर लौटने से निवेशकों के भारत के साथ बने रहने की संभावना है।

अखबार के अनुसार, "भारत में स्थायी सरकार का होना शेष विश्व के लिए एक वरदान है क्योंकि आबादी की लिहाज से दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े देश को मंदी के दौर में आर्थिक प्रगति का एक संचालक के रूप में देखा जाता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+