नागरिकों को स्वात खाली करने की सलाह
इस्लामाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की स्वात घाटी के निवासियों को रविवार दोपहर तक शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। यह जानकारी जियो टीवी ने दी है।
सेना की ओर से स्थानीय एफ.एम. रेडियो पर प्रसारित बयान में कहा गया है, "माटा शहर के नागरिकों को दोपहर 12 बजे तक वहां से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया गया है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाका खाली कराने का अभिप्राय यह है कि आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान शांगला से माटा पहुंच सकता है।
इसबीच मलकंद मंडल में राह-ए-हक ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों पर बम बरसा रहे हैं। इससे पहले शनिवार को आतंकवादियों ने एक स्कूल की इमारत को आग लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications