मीणा ने बैंसला को हराया, कांग्रेस को राजस्थान में 20 सीटें
मीणा 317 मतों से विजयी हुए हैं। शनिवार को एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी के कारण मतगणना रोक दी गई थी। भाजपा ने पुनर्मतदान की मांग की। जिसे निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया।
भाजपा उम्मीदवार बैंसला ने राज्य में गुर्जरों को अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के स्थान पर अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर हुए हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था।
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल चार और भाजपा को 21 स्थानों पर विजय मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications