10,000 से ज्यादा बंधकों को लिट्टे के कब्जे से मुक्त कराया : श्रीलंका
मंत्रालय की वेबसाइट में इस संबंध में जानकारी दी गई। सेना ने बंधकों को छुड़ाने की कार्रवाई पूर्वोत्तर के तटीय इलाके वाड्डुवाकल में लिट्टे के हमलों के बीच की।
हमले में कई लोग घायल भी हुए। घायलों को चिकित्सा शिविरों में रखा गया है। इसी बीच सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने कहा कि रविवार सुबह वेल्लामुल्लइवाकिल में संघर्ष में लिट्टे के दो प्रमुख नेता स्वरनाम और शशिकुमार मारे गए।
श्रीलंका के राष्ट्रपति मंहिदा राजपक्षे ने शनिवार को कहा था कि सेना ने लिट्टे को पराजित कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि सशस्त्र बलों की अभूतपूर्व प्रतिबद्धता के साथ मेरी सरकार ने लिट्टे को पराजित कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications