तमिलों ने जर्मनी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया
यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली फेडरल पुलिस ने कहा है कि कुल 150 प्रदर्शनकारी स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपस्थित थे और उन्होंने कई रेल पटरियों को जाम कर रखा था। दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने 500 प्रदर्शनकारियों के हिस्सा लेने का दावा किया है।
प्रदर्शन के दौरान किसी को गिरफ्तार भी किया गया है या नहीं, इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके कुछ ही घंटे पहले श्रीलंकाई सरकार ने युद्ध जीत लेने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से कहा गया था कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने हथियार डालने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications