अकाली दल ने बरनाला के पुत्र को निष्कासित किया
अकाली दल के अध्यक्ष राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक बयान में कहा,"बरनाला और बलदेव सिंह मन्ना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हम किसी भी पार्टी कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
गगनजीत सिंह बरनाला दो वर्ष पहले तब सुर्खियों में आए थे, जब एक नौकरानी ने उन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था।
उल्लेखनीय है कि सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications