बढ़ती उमस ने दिल्लीवासियों के पसीने छुड़ाए
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार को आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी पर रहा।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "रविवार को आर्द्रता का स्तर 64.7 रिकार्ड किया गया। पूर्वी हवाओं के कारण आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में आर्द्रता बरकरार रहेगी। "
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया और यह 29.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस आंका गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications