आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलेगी स्पष्ट बहुमत से : कांग्रेस
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में महासचिव व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक में कहा कि नई सरकार की ताजपोशी उस दौर में हो रही है जब विश्वव्यापी आर्थिक संकट गहराया हुआ है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि स्पष्ट बहुमत मिलने से सरकार को सभी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।"
द्विवेदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में संप्रग सरकार ने जो योजनाएं चलाई थी प्रधानमंत्री उसे जारी रखने के पक्ष में हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications