Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आडवाणी की जगह लेने का सवाल नहीं : सुषमा

रायसेन, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के स्थान पर सुषमा स्वराज को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने यह कहकर विराम लगा दिया है कि जिस सदन में आडवाणी मौजूद हो उस सदन में उनके लिए नेता प्रतिपक्ष बनने का सवाल ही नहीं उठता।

विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने रायसेन पहुंची सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से कहा कि वे सपने में भी यह नहीं सोच सकती है कि आडवाणी की जगह लेंगी। यह स्थिति उनके लिए (सुषमा) कष्टदायी होगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीन चार राज्यों को छोड़कर भाजपा को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है। इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। हार की वजह जानने की पार्टी की ओर से समीक्षा की जाएगी। भाजपा सदन में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+