कनाडा में बौद्ध मंदिर में आग के बाद तनाव
टोरंटो के एक मंदिर में रविवार सुबह आग लगी और मंदिर में मौजूद तीन भिक्षुओं को सुरक्षित बचने के लिए वहां से भागना पड़ा। सिंघली समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि मंदिर में आग तमिल समुदाय के कुछ लोगों ने लगाई है।
एक भिक्षु का कहना है कि श्रीलंका में जारी लड़ाई की वजह से मंदिर में आग लगाई गई है और इस संबंध में एक सप्ताह पहले धमकी दी गई थी।
उधर, कनाडियन तमिल कांग्रेस के प्रवक्ता डेविड पूपापिल्लई ने आईएएनएस से कहा, "हम इस हरकत की निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले की तह तक जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications