सपा के निर्वाचित सांसदों की संख्या 23 हुई (लीड-1)
शनिवार को दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में आई तकनीकी खराबी के कारण यहां मतगणना रोक दी गई थी। रविवार को फिर से मतगणना शुरू हुई और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।
प्रदेश के मुख्य चुनाव उपायुक्त अतीक अहमद सिद्दीकी ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि चंदौली सीट से सपा उम्मीदवार राम किशुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के प्रत्याशी कैलाश नाथ सिंह यादव को 459 वोटों के मामूली अंतर से पराजित किया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी कैलाश नाथ सिंह यादव ने सपा के आनंद रत्न मौर्या को 1,669 मतों के अंतर से पराजित किया था।
राज्य की 80 संसदीय सीटों के लिए घोषित नतीजों में से सपा को 23, कांग्रेस को 21, बसपा को 20, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को 5 सीटें मिली हैं। जबकि कल्याण सिंह ने निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications