एलीना हत्या मामले में नया मोड़, पासपोर्ट कमरे से बरामद
पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि किशोरी का पासपोर्ट और उसके अन्य सामान शव के पास ही रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। जबकि आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक पासपोर्ट बागा स्थित होटल ट्रेवलर्स इन में उसके कमरे से बरामद किया गया था।
इससे पहले 9 मई को पुलिस निरीक्षक मंजुनाथ देसाई ने संवाददाताओं से कहा था कि रूसी किशोरी के शव के पास से पर्स और पासपोर्ट मिले थे, जिससे किशोरी की पहचान की गई थी। ऐसे में अब यह मामला उलझता दिख रहा है।
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के प्रवक्ता बबन घाटे ने कहा था कि चलती ट्रेन से किसी यात्री के नीचे गिरने और उसके ट्रेन की चपेट में आने जैसी कोई घटना नहीं घटी है।
उन्होंने कहा था कि कोई रूसी पर्यटक ट्रेन के नीचे नहीं गिरा था। उन्होंने पुलिस द्वारा गढ़ी गई दुर्घटनाजनित मौत की कहानी को खारिज कर दिया था।
घाटे ने कहा था, "अभी तक केआरसीएल की पटरी पर कोई भी यात्री ट्रेन से नीचे गिर कर ट्रेन की चपेट में नहीं आया है।"
उल्लेखनीय है कि एलीना का क्षत विक्षत शव 8 मई को यहां से 30 किलोमीटर दूर रिवोरा गांव के नजदीक एक रेलवे ट्रैक पड़ा मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications