छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद
मुठभेड़ राजधानी रायपुर से 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में हुई ।
उप निरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया कि भारी संख्या में नक्सलियों ने पुलिस के एक विशेष दल पर हमला किया। पुलिस दल इलाके के किस्तरम पुलिस चौकी से वापस लौट रहा था।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के भी आठ सदस्य मारे गए हैं। हालांकि घटना स्थल से कोई शव बरामद नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी इलाके में नक्सलियों ने एक पुलिस हेलिकॉप्टर पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications