संप्रग को सरकार बनाने का लिए सोमवार को न्योता दे सकती हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने इस सिलसिले में पूर्व महान्यायवादी सोली सोराबजी और संविधान विशेषज्ञ अशोक देसाई से भी चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेसनीत संप्रग अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से 100 से भी अधिक सीटों से आगे है और बहुमत के लिए आवश्यक 272 के जादुई आंकड़े से 10 कम।
नवनिर्वाचित सांसदों की सूची के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला राष्ट्रपति से सोमवार को मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि उसी दिन कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications