अंतरिक्ष यात्रियों ने हबल में नया उपकरण लगाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार को अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्रुन्सफेल्ड और एंड्रयू फ्यूसेल ने हबल में नया उपकरण स्थापित किया। इससे पहले दोनों ने अंतरिक्ष में चहलकदमी भी की थी।
अंतरिक्ष में सात घंटे 20 मिनट तक चहलकदमी करते हुए जॉन और एंड्रयू ने हबल में नया कैमरा स्थापित किया था। उन्होंने पुराने कैमरे के स्थान पर नए मॉडल की वाइड फिल्ड प्लैंट्री कैमरा स्थापित किया। इस कैमरे के जरिए अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष की तस्वीर करीब से देख पाएंगे।
कैमरे के अलावा जॉन और फ्यूसेल ने पिछले वर्ष लगाए गए कंप्यूटर को भी बदला। अंतरिक्ष में अपना काम संपन्न करने के बाद जॉन ने कहा कि उन्होंने हब्बल में अपना कार्य पूरा कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications