विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद बन गए सांसद
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित नेशनल कांफ्रेंस के महबूब बेग पिछले नवंबर-दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनाव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)के संरक्षक मुफ्ती मुहम्मद सईद से पराजित हो गए थे।
इसी प्रकार उत्तरी कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से विजयी हुए नेशनल कांफ्रेंस के शरीफुद्दीन शरीक भी विधानसभा चुनाव में अनजान से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुर राशिद से पराजित हो गए थे।
जम्मू क्षेत्र के उधमपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित लाल सिंह भी पिछले विधानसभा चुनाव में कठुआ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए थे।
इन तीन नवनिर्वाचित सांसदों के विपरीत फारुक अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव में दो सीटों सोनावार और हजरतबल से विजयी हुए थे। इस वर्ष के आरंभ में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधानसभा की दोनों सीटों से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications