अचल संपत्ति कारोबार क्षेत्र को नई सरकार से खास उम्मीद
रियल्टी कंसल्टेंसी कंपनी जोन्स लैंग लासेल मेघराज के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं कि मनमोहन सिंह निश्चित तौर पर इस क्षेत्र में जान डालने के लिए कुछ क्रांतिकारी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा, "यह क्षेत्र भारी दबाव झेल रहा है। उसके सामने देनदारी और तरलता की चुनौती पैदा हो गई है।"
पाश्र्वनाथ डेवलपर्स के चेयरमैन पी.जैन कहते हैं, "हम सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह ज्यादा सकारात्मक कदम उठाएगी। इस उद्योग के प्रति कुछ ज्यादा उदार रुख अपनाए जाने की जरूरत है।"
रहेजा डेवलपर्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नवीन रहेजा कहते हैं, "चुनावी परिणाम हमारे लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है। देश में रोजगार पैदा करने के मामले में यह क्षेत्र दूसरे स्थान पर है, जाहिर है यह सरकार के एजेंडे में जरूर प्रमुखता से शामिल होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications