हार को भी जीत मान रही है मनसे

मनसे की स्थापना के अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन पार्टी ने महाराष्ट्र की 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसने चुनाव में अच्छे प्रदर्शन किए हैं।

मनसे पर हालांकि मुंबई की दो सीटों सहित कम से कम तीन सीटों पर शिवसेना व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोट काटने का आरोप लगाया गया है।

मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने कहा, "हमारा प्रदर्शन उम्मीद से अधिक रहा है। अब यह साफ है कि मनसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर प्रभावी रूप से उभर कर आ गई है।"

मुंबई की छह सीटों के अलावा मनसे ने कल्याण, भिवंडी व थाणे (सभी थाणे जिले में), औरंगाबाद व नासिक सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

सारस्वत ने आईएएनएस से कहा, "मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पूर्व और नासिक में हमारे उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। बाकी अन्य सीटों पर हमारे उम्मीदवार बहुत थोड़े अंतर से तीसरे स्थान पर रहे।"

जिन 12 लोकसभा सीटों पर मनसे ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, उसके तहत कुल 72 विधानसभा सीटें आती हैं। मनसे को उम्मीद है कि इनमें से लगभग 20 सीटों पर वह जीत दर्ज करा सकती है। राज्य विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने में अब मात्र पांच महीने ही शेष रह गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+