नेपाल में पार्टियां सरकार के गठन के करीब (लीड-1)

मधेसी जनाधिकार फोरम (एमजेएफ) के यूएमएल के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने पर राजी होने के बाद यह घोषणा की गई। एमजेएफ के 32 सांसद हैं।

एमजेएफ के गच्छादर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी पार्टी ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद यह फैसला किया कि देश को बिना सरकार के ज्यादा दिनों तक नहीं रहना चाहिए।"

यूएमएल के नेता माधव कुमार नेपाल मधेशी जनाधिकार फोरम (एमजेएफ) के सहयोग से नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

यूएमएल के नेता सुरेंद्र पांडेय ने कहा,"हमने संविधान सभा के अध्यक्ष को नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने को कहा है क्योंकि अब हमारे पास बहुमत है।"

एमजेएफ के विजय गच्छादर के नेतृत्व वाले धड़े ने यूएमएल का समर्थन करने का फैसला किया है। यह फैसला यूएमएल, नेपाली कांग्रेस, गच्छादर के नेतृत्व वाले एमजेएफ के धड़े की रविवार को हुई बैठक में लिया गया।

'नेपाल न्यूज' के मुताबिक महराजगंज में नेपाली कांग्रेस प्रमुख गिरिजा प्रसाद कोइराला के आवास पर हुई बैठक के दौरान गच्छादर के नेतृत्व वाले एमजेएफ के 35 सदस्यों ने यूएमएल-नेपाली कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने पर सहमति जताई।

यूएमएल ने 54 वर्षीय नेता माधव को गठबंधन का नेता चुना है। इस बीच खबरें यह भी हैं कि गच्छादर ने अपने लिए उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद की मांग की है। पहले ये पद यूएमएल के नेता बामदेव गौतम के पास थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+