कांग्रेस नेतृत्व को सपा, बसपा और रालोद से दूर रहने की सलाह
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वह चाहती हैं कि केंद्र में सरकार बनाने में पार्टी नेतृत्व सपा, बसपा और रालोद का सहारा न लें।
राष्ट्रीय जनता दल(राजद) प्रमुख लालू यादव और लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) अध्यक्ष राम विलास पासवान का नाम लिए बगैर बहुगुणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में जो दल हमें नीचा दिखाते रहे हैं और चुनाव में कांग्रेस की मुखालाफत की, उनसे दूरी बनाकर ही हम मजबूत हो सकेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह करती हैं कि बिना इन दलों का सहयोग लिए सरकार बनाए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली उम्मीद से ज्यादा सफलता के बाद प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। यहां से पार्टी के 21 उम्मीदवार जीतकर संसद में पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications