आंध्र प्रदेश विधानसभा के नए चेहरों में चिरंजीवी और जयप्रकाश नारायण शामिल
चिरंजीवी की पार्टी प्रजा राज्यम पार्टी(पीआरपी) को लोकसभा चुनाव में करारा झटका लगा, वहीं विधानसभा चुनाव में आंशिक सफलता ही मिली। पार्टी ने भारी संख्या में विधानसभा सीटें अपनी झोली में करने का दावा किया था, पर उसे 18 सीटें ही मिलीं। चिरंजीवी के चुने जाने से विधानसभा में ग्लैमर का जादू भी चलेगा। वह धर्मनगरी तिरुपति का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तेलुगू देशम पार्टी(तेदेपा) के नेता टी.श्रीनिवास यादव को हराने वाली जयसुधा भी विधानसभा के माहौल में ग्लैमर घोलेंगी। उन्होंने यादव जैसे कद्दावर नेता को हराकर राजनीतिक पंडितों को आश्चर्यचकित कर दिया है। 90 के दशक में भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) की नौकरी छोड़कर लोक सत्ता नामक पार्टी लांच करने वाले जयप्रकाश के विधानसभा में पहुंचने से सदन की बहस के और जीवंत होने की संभावना बढ़ गई है। वह अच्छे वक्ता हैं। इन नए चेहरों में से आधे कांग्रेस से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications