प्रधानमंत्री और सोनिया ने ममता को बधाई दी
बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री ने शनिवार को फोन कर मुझे जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने हमारी जीत को ऐतिहासिक बताया।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस से मिले समर्थन के लिए वह आभारी हैं।"
केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को समर्थन देने की बात दोहराते हुए ममता ने कहा, "हम मिलजुल कर काम करेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि संप्रग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन नहीं ले रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications