अफगानिस्तान में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पहली घटना हेलमंद प्रांत में हुई जहां तालिबानी आतंकवादियों के एक हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए।
प्रांत के गवर्नर अब्दुल अहद खान ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे के करीब तालिबानी आतंकवादियों ने ग्रीसेक जिले में एक चेक पोस्ट पर 6 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
वहीं तालिबानी प्रवक्ता क्युरी यूसुफ अहमदी ने बताया कि इस हमले में पुलिस के सात जवान मारे गए हैं, जबकि तालिबान का एक आतंकवादी घायल हुआ है।
दूसरी ओर एक अन्य घटना में शनिवार को देश के उरुजगन प्रांत में अफगानिस्तान और नाटो के संयुक्त सेनाओं के हमले में तालिबान के छह आतंकवादी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications