हैदराबाद में एमआईएम की स्थिति मजबूत हुई

नया परिसीमन इस बार एमआईएम के लिए लाभकारी साबित हुआ है और इस पार्टी ने इस बार राज्य विधानसभा में अपनी सीट संख्या पांच से सात कर ली है। इसके अलावा हैदराबाद लोकसभा सीट पर तो उसने लगातार आठवीं बार अपनी जीत दर्ज कराई ही है।

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रत्याशी जाहिद अली खान को पराजित कर इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराई है। खान उर्दू दैनिक सियासत के संपादक हैं और उन्हें तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन भी रहा है।

लंदन से पढ़ाई पूरी कर लौटे असदुद्दीन ओवैसी ने पहली बार वर्ष 2004 में हैदराबाद सीट से जीत दर्ज कराई थी। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी ने यह सीट बेटे के लिए खाली कर दी थी। सलाहुद्दीन ओवैसी वर्ष 1984 से लगातार छह बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे।

बहरहाल, पार्टी के युवा अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने खान को 113,865 वोटों से पराजित किया है। ओवैसी को 308,361 वोट मिले, जबकि खान को 194,196 वोट हासिल हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+