'कांग्रेस की जीत स्थितियों को काफी आसान बना देगी'

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। देश के शीर्ष अंग्रेजी अखबारों का मानना है कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट जनादेश ने देश के लिए बहुत सारी स्थितियों को सहज बना दिया है।

हिंदू ने रविवार को अपने संपादकीय में लिखा है, "कांग्रेस के पास सभी इक्के हैं। प्रधानमंत्री का पद मोल-तोल से परे का मामला बन गया है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अब किसी पार्टी या गठबंधन को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने हेतु संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

कुछ अखबारों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपने संपादकीय में लिखा है, "जिसने भी अपने चुनाव प्रचार में नकारात्मकता, पूर्वाग्रह, हिंसा व प्रतिहिंसा को आधार बनाया उसे जनता ने नकार दिया।"

हिंदुस्तान टाइम्स ने पहले पóो पर प्रकाशित अपने संपादकीय में लिखा है, "वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में मिला जनादेश स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि मतदाताओं ने यह मान लिया है कि मनमोहन सिंह की सरकार देश को इन विषम स्थितियों में आगे ले जाएगी। अब यह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर निर्भर है कि वह इस बात को साबित करे कि हमारे भविष्य के लिए क्या कर सकती है।"

सभी संपादकीय इस मुद्दे पर एकमत हैं कि मनमोहन सिंह की सरकार के पक्ष में जनता ने निर्णायक वोट दिया है। सभी अखबारों ने वामपंथी पार्टियों को खास तौर से नसीहत दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने पहले पóो पर संपादकीय में लिखा है कि मतदाताओं ने कांग्रेस, सोनिया व राहुल गांधी और मनमोहन सिंह में अपना भरोसा जताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+