नेता प्रतिपक्ष पद से हटने की आडवाणी की इच्छा पार्टी हित में : जोशी
जोशी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "यदि आडवाणीजी कुछ कहते हैं तो पार्टी हित में कहते हैं। वह पार्टी के सबसे अनुभवी नेता हैं। हार की जिम्मेदारी यदि वह लेते हैं तो इसकी आलोचना नहीं की जा सकती।"
चुनाव में कहां गलती हुई, इस बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, "हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि पार्टी का चुनाव अभियान जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच सका। हम अपनी बात आम जनता तक पहुंचा पाने में विफल रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications