नेता प्रतिपक्ष के बारे में फैसला भाजपा को लेना है : संघ
आरएसएस नेता राम माधव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "विपक्ष के नेता के बारे में फैसला खुद आडवाणी को और पार्टी को लेना है। संघ की इस संबंध में कोई राय नहीं है।"
इससे पहले आरएसएस के तीन बड़े पदाधिकारी मदनदास देवी, सुरेश सोनी और भैयाजी जोशी ने आज सुबह आडवाणी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की।
इस बैठक के बार में माधव ने कहा, "बैठक में चुनावी नतीजों के बारे में चर्चा हुई है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या संघ भी चुनावी नतीजों की समीक्षा कर रहा है तो इसके जवाब में माधव ने कहा, "संघ में इतनी शक्ति नहीं कि वह चुनावी परिणामों की समीक्षा कर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications