आजम खान ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया (लीड-1)
खान ने रामपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। साम्प्रदायिक ताकतों के साथ मुलायम की नजदीकियों के चलते मैंने यह कदम उठाया है। हालांकि सपा कार्यकर्ता के रूप में मैं अपना काम करता रहूंगा।"
उत्तर प्रदेश में सपा के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आजम ने मुलायम और कल्याण सिंह की दोस्ती को जिम्मेदार ठहराया।
इधर दिल्ली में पार्टी के एक अन्य महासचिव अमर सिंह ने कहा कि आजम खान बड़े भाई समान हैं इसलिए उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है। सिंह ने कहा, "आजम खान ने पार्टी के लिए पूर्व में बहुत कुछ किया है। उन्होंने अपनी बातें सार्वजनिक कर गलती की। उन्हें कोई गिला शिकवा भी था तो उसे पार्टी मंच पर कहना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications