सोनिया ने लालू को सरकार में शामिल होने का निमंत्रण दिया
लालू के दिल्ली रवाना होने से पहले उनके निजी सहायक भोला यादव ने पटना में आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सोनियाजी ने लालूजी को सोमवार को होने वाली निवर्तमान मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने और सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।"
उन्होंने कहा कि लालूजी ने पहले ही अपनी भूल स्वीकार कर ली है। शनिवार को उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को साथ लेकर चुनाव न लड़ना उनकी बड़ी भूल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications