कुवैत में पहली बार महिला सांसदों का निर्वाचन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए ने रविवार को खबर दी है कि तीन निर्वाचन जिलों में चार महिलाएं प्रथम 10 स्थानों में आईं हैं।
समाचार चार चैनल अल-जजीरा ने कहा कि करीब आधे मतों की गणना के बाद वर्ष 2005 में कुवैत की पहली महिला मंत्री बनकर इतिहास रचने वाली मासूमा अल-मुबारक ने अपने जिले में सभी प्रत्याशियों पर बढ़त बना ली थी।
जो अन्य महिलाएं सांसद निर्वाचित हुई हैं, उनमें उदारवादी असील अल-अवादी, महिला अधिकार कार्यकर्ता रोला दस्ती और निर्दलीय विश्वविद्यालय अध्यापक सल्वा अल-जेस्सर शामिल हैं।
कुवैत में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार वर्ष 2005 में ही मिल गए थे लेकिन मतदाताओं ने पिछली संसद में किसी महिला को निर्वाचित नहीं किया था।
चुनाव के आरंभिक नतीजों से परंपरागत विजेता कट्टर सुन्नी और ताकतवर कबीलों को झटका लगा है और उदारवादियों को बढ़त मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications