'माधव हो सकते हैं नेपाल के नए प्रधानमंत्री'
एमजेएफ के विजय गच्छादर के नेतृत्व वाले धड़े ने नेकपा-एमाले का समर्थन करने का फैसला किया है। यह फैसला एमाले, नेपाली कांग्रेस, एमजेएफ और गच्छादर के नेतृत्व वाले एमजेएफ के धड़े की रविवार को हुई बैठक में लिया गया।
'नेपाल न्यूज' के मुताबिक महराजगंज में नेपाली कांग्रेस प्रमुख गिरिजा प्रसाद कोइराला के आवास पर हुई बैठक के दौरान गच्छादर के नेतृत्व वाले एमजेएफ के 35 सदस्यों ने एमाले-नेपाली कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने पर सहमति जताई।
गच्छादर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी पार्टी ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद यह फैसला किया कि देश को बिना सरकार के ज्यादा दिनों तक नहीं रहना चाहिए।"
नेकपा-एमाले ने 54 वर्षीय नेता माधव को गठबंधन का नेता चुना है। इस बीच खबरें यह भी हैं कि गच्छादर ने अपने लिए उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद की मांग की है। पहले ये पद नेकपा-एमाले के नेता बाम देव गौतम के पास थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications