तीसरे मोर्चे की बैठक रद्द, वामपंथी नेता हार पर मंथन में जुटे हैं
तीसरे मोर्चे की घटक रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी(आरएसपी) के महासचिव टी.जे चंद्रचूड़न ने कहा, "वाम दलों और उनके सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है। हम बाद में चुनावी नतीजों और देश के हालात पर मंथन करेंगे।" उन्होंने वामपंथी नेताओं की यहां हुई एक बैठक के बाद आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वाम दलों ने अपने खराब प्रदर्शन की वजहों का आकलन शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, "इस बैठक में हमने पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में वाम दलों के निराशाजनक प्रदर्शन पर मंथन किया।" बैठक में माकपा नेता प्रकाश करात और सीताराम येचुरी, भाकपा नेता ए.बी बर्धन और डी. राजा, फारवर्ड ब्लॉक नेता देबब्रत बिस्वास और जी.देवराजन और आरएसपी नेता चंद्रचूड़न ने भाग लिया। बैठक माकपा मुख्यालय में हुई। चारों वाम दलों के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि ये पार्टियां जिम्मेवार विपक्ष की भूमिका निभाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications