विपक्ष के नेता का पद छोड़ने पर अडिग हैं आडवाणी : पुंज
चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद भाजपा के प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा, "मैं नहीं सोचता हूं कि हम आडवाणीजी को मना सकते हैं, जो एक मजबूत इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं नहीं सोचता कि वह अपना फैसला बदलने वाले हैं।"
उन्होंने कहा, "जिस पार्टी ने उनके नेतृत्व में 50 वर्षो तक काम किया, उनकी इच्छा-अनिच्छा को मैं समझ सकता हूं।"
आडवाणी के संभावित उत्तराधिकारी के बारे में पुंज ने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा में कई नेता हैं। पार्टी सर्वसम्मति से उनके उत्तराधिकारी के बारे में फैसला करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications