पाकिस्तान को ड्रोन मिलने की संभावना नहीं: रिपोर्ट
स्थानीय समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' के साथ बातचीत में पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, "मैं ड्रोन चाहता हूं। मैं इससे जुड़ी तकनीक का स्थानांतरण चाहता हूं ताकि इनका निर्माण और इस्तेमाल पाकिस्तान में हो सके।"
जरदारी कई बार इस खुफिया विमान की मांग कर चुके हैं। हर उनका कहना रहा है कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अलकायदा के खिलाफ कार्रवाई में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
अखबार का कहना है कि पिछले सप्ताह पहली बार ड्रोन ने पाकिस्तान के सहयोग से निगरानी डाटा एकत्र किए थे लेकिन इस संबंध में आगे समन्वय की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications