पूरे देश से राजग का सफाया : लालू
दिल्ली प्रस्थान करने से पूर्व लालू प्रसाद ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में राजग को मतदाताओं ने नकार दिया है तथा संप्रग को देश में पून: सरकार बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी।
मंत्रिमंडल में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह बाद की बात है। उन्होंने कहा कि अभी हारे-जीते सभी लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं और वहीं सभी के साथ चर्चा होने के बाद अगली रणनीति बनायी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications