सपा की पेशकश पर विचार कर रही है कांग्रेस : मोइली
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने वाली सपा के महासचिव अमर सिंह ने रविवार सुबह संप्रग को रचनात्मक समर्थन की पेशकश की थी।
कांग्रेस प्रवक्ता एम. वीरप्पा मोइली ने एक समाचार चैनल से कहा, "सपा ने परमाणु करार मुद्दे पर विश्वास मत के दौरान हमारा समर्थन किया था लेकिन वह उत्तर प्रदेश और बिहार में हमसे अलग होकर लड़ी थी। इसका मतलब यह नहीं लगाया जाना चाहिए कि हम एक दूसरे से दूर हैं।"
मोइली ने कहा कि सपा की समर्थन संबंधी पेशकश पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इस बात पर भी चर्चा की जा रही है कि यह समर्थन किस तरह का होगा।
मोइली ने कहा हम सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications