संप्रग को समर्थन देगी राकांपा
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र में बनने वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की नई सरकार को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "हम धर्मनिरपेक्ष विचाराधारा का अंग रहे हैं और हमें नई सरकार को समर्थन देकर प्रसन्नता हो रही है।"
राकांपा ने लोकसभा चुनावों में नौ सीटे जीती हैं। इनमें से आठ महाराष्ट्र और एक मेघालय में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications