छत्तीसगढ़ में शिकस्त खाई कांग्रेस को मिला नया हीरो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चरणदास महंत ने नवगठित कोरबा संसदीय सीट से विजय हासिल कर राज्य में अपनी पार्टी की लाज रखी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी करुणा शुक्ला को हराकर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाला। राज्य में उन्हें कांग्रेस की नई उम्मीद के तौर देखा जाता है।

महंत को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अजीत जोगी के बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। जोगी के नेतृत्व में वर्ष 2003 और 2008 में भाजपा के हाथों शिकस्त खाई कांग्रेस मंहत के भरोसे फिर से अपनी खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। 55 वर्षीय महंत जोगी की कार्यशैली के आलोचक रहे हैं और सूत्रों का कहना है कि जोगी के कारण ही महंत अब तक हाशिए पर थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहते हैं, "महंत अनुभवी नेता हैं। उन्हें लंबे समय तक हाशिए पर रखा गया, पर उन्होंने पार्टी का अनुशासन कभी नहीं तोड़ा। पार्टी उन्हें उनकी वफादारी के लिए जरूर पुरस्कृत करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+